{"_id":"6186c3625566a95f7b6dd9c5","slug":"sister-donated-her-kidney-for-brother-saharanpur-news-mrt563766228","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने की भाई के लिए अपनी किडनी दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने की भाई के लिए अपनी किडनी दान
विज्ञापन
भैया दूज पर अमित वर्मा के तिलक करती बहन शलिनी वर्मा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भैया दूज पर भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करने वाली बहनें हर संभव कदम उठाती हैं। ऐसा ही प्रयास शिवानी वर्मा ने अपने भाई अमित वर्मा के लिए किया, जिससे उन्हें नया जीवन मिला। शालिनी ने अपनी किडनी देकर अमित की जान बचाई। इस बार दोनों ने श्रद्धाभाव से भैया दूज का पर्व मनाया तो अमित ने कह दिया कि प्यारी बहना, मेरा यह जीवन तेरी देन है।
शिव विहार कॉलोनी निवासी अमित वर्मा भाजपा में महानगर मंत्री और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के प्रतिनिधि रह चुके हैं। करीब दो साल पहले अमित की तबीयत खराब हुई थी। देहरादून के अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया है, लेकिन लंबे समय तक दवा खाने के बाद भी आराम नहीं हुआ। कई डाक्टरों के यहां इलाज कराने के बाद स्थिति जस की तस बनी रही। तत्पश्चात अमित वर्मा ने मोहाली एक अस्पताल में उपचार कराया तो चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी।
यह पता लगने पर अमित वर्मा की यमुनानगर निवासी बहन शालिनी वर्मा, गाजियाबाद निवासी ममता वर्मा और रुड़की निवासी अंजलि वर्मा ने किडनी देने का फैसला किया। इसके बाद तीनों बहनों की चिकित्सकों ने जांच की, जिसमें शालिनी वर्मा की किडनी अमित वर्मा के लिए उपयुक्त मानी गई। इसके बाद 25 मार्च 2021 को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। अमित दो माह तक अस्पताल में भर्ती रहे। स्वस्थ होने के बाद घर आ चुके हैं।
विज्ञापन
शनिवार को अमित वर्मा ने अपनी तीनों बहनों के साथ भैैया दूज पर्व मनाया, साथ ही शालिनी वर्मा सहित दोनों बहनों ने भाई अमित की लंबी उम्र की कामना की। शालिनी वर्मा ने भाई के लिए की गई प्रार्थना को सार्थक कर दूसरों के लिए मिसाल पेश की।