फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sir, what kind of zonal office is this? It has become a source of trouble instead of providing convenience.

Saharanpur News: साहब, ये कैसे जोनल ऑफिस, सुविधा की बजाय हो गई परेशानी

Tue, 03 Feb 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sir, what kind of zonal office is this? It has become a source of trouble instead of providing convenience.
सहारनपुर। जोनल व्यवस्था में नागरिकों को सुविधा देने की बजाय नगर निगम ने समस्या खड़ी कर दी है। जिन वार्डों को एक या दो किलोमीटर के दायरे में स्थित जोनल ऑफिस से जोड़ा जाना था उन्हें चार से पांच किलोमीटर दूर स्थित जोनल ऑफिस से जोड़ दिया गया। ऐसे में लोगों की परेशानियों कम होने की बजाय बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में तीन जोनल ऑफिस बनाए गए हैं, जो नुमाइश कैंप, हकीकतनगर और मनोहरपुर में हैं। इनके अलावा एक मुख्य जोनल ऑफिस नगर निगम परिसर में बनाया गया है। बीते दिनों नगर आयुक्त शिपू गिरि ने तीनों जोनल ऑफिस का निरीक्षण करते हुए जोनल ऑफिसों को चालू करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर जोनल ऑफिस से संबंधित वार्ड भी निर्धारित कर दिए गए हैं। यानी किस वार्ड के लोग किस जोनल ऑफिस में काम के लिए जाएंगे यह तय हो चुका है। नुमाइश कैंप स्थित ऑफिस से 33, मनोहरपुर स्थित ऑफिस से 25 और हकीकतनगर स्थित ऑफिस से 15 वार्ड जोड़े गए हैं, लेकिन अब पता चला है कि कुल 70 में से अनेक वार्डों को नजदीक के जोनल ऑफिस की बजाय दूर के जोनल ऑफिस से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

------

गलत निर्धारित किए गए जोन के प्रमुख उदाहरण
वार्ड संख्या--------यहां हुआ आवंटन-----यहां होना था
02 पिंजोरा--------हकीकतनगर----मनोहरपुर
11 मवींकला-------हकीकतनगर----मनोहरपुर
13 चकहरेटी-------हकीकतनगर----नुमाइश कैंप
23 किशनपुरा------नुमाइश कैंप-----हकीकतनगर
24 गोविंदनगर------मनोहरपुर------हकीकतनगर
32 खानआलमपुर----नुमाइश कैंप----हकीकतनगर
40 गुरद्वारा रोड------मनोहरपुर-----हकीकतनगर
55 चंद्रनगर---------मनोहरपुर-----हकीकतनगर
57 सराय मर्दानअली---मनोहरपुर-----हकीकतनगर
63 साबरी का बाग----मनोहरपुर-----हकीकतनगर
64 वुडकार्विंग प्लांट---मनोहरपुर-----हकीकतनगर
------
जोनल ऑफिस में यह होंगे काम
जोनल ऑफिस में निर्माण, पथ प्रकाश, जलकल, स्वास्थ्य, गृहकर एवं जलकर, जन्म एवं मृत्यु सहित सभी अनुभागों के ऑफिस होंगे। इनके अलावा वेटिंग हॉल और कांफ्रेंस हॉल भी रहेंगे, जिनमें बैठकें हुआ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

जोनल व्यवस्था लागू होने लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वार्डों को जोनल ऑफिस से जोड़ने के लिए महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया है। यदि कुछ बदलाव कर बेहतर हो सकता हो तो वह किया जाएगा।
- शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed