फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sir, two thousand rupees are being demanded to release the honorarium

Saharanpur News: साहब, मानदेय जारी करने के लिए मांगे जा रहे दो-दो हजार रुपये

Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sir, two thousand rupees are being demanded to release the honorarium
सहारनपुर। साहब, हमें छह महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय जारी करने के बदले में दो-दो हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। यह आरोप डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के तहत पानी के नमूनों की जांच के लिए रखी गईं महिलाओं ने डूडा के प्रभारी/अपर नगरायुक्त राजेश यादव के समक्ष जनसुनवाई में लगाए।
विज्ञापन

महानगर में नागरिकों को मुहैया कराए जा रहे पेयजल की जांच के लिए समूह की महिलाओं को नियुक्त किया गया है। महानगर में करीब 60 महिलाएं लगाई गईं हैं। जिनको पानी की जांच के लिए फिलहाल 40 वार्ड दिए गए हैं। महिलाएं सुबह-सुबह घर-घर जाकर पानी के नमूने लेकर किट के माध्यम से पानी की जांच करतीं हैं। जांच में पानी में क्लोरिन की मात्रा आदि की जांच होती है।
विज्ञापन

नगर निगम पहुंची महिलाओं ने बताया कि एक महिला को प्रतिदिन 10 नमूनों की जांच करनी होती है, जिसकी रिपोर्ट हर दिन सबमिट करनी होती है। दस जांच के लिए प्रत्येक महिला को 361 रुपये देना तय है। उन्होंने बताया कि वह मार्च 2024 से कार्यरत हैं। बीते छह महीने से उनका मानदेय नहीं आया है। डूडा के कर्मचारी उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं। मानदेय जारी करने के नाम पर कुछ महिलाओं से दो-दो हजार रुपये की मांग भी की गई है। इस पर डूडा के प्रभारी/अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने तुरंत संबंधित कर्मचारी को फोन कर फाइल के साथ तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed