फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanghchalak Mohan Bhagat reached Saharanpur, performed Bhoomi Pujan for the foundation stone of Shri Krish

Saharanpur: मोहन भागवत बोले- दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा भारत, रखें श्रद्धा-दान और त्याग की भावना

Thu, 26 Oct 2023 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Oct 2023 01:19 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के सरसावा में आज सर संघ संचालक पहुंचे हैं। वह यहां श्रीकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। पढ़ें ताजा अपडेट।

विज्ञापन
Sanghchalak Mohan Bhagat reached Saharanpur, performed Bhoomi Pujan for the foundation stone of Shri Krish
सर संघ संचालक मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में आज यहां देश भर से साधु-संत जुट रहे हैं, जिसमें सर संघचालक मोहन भागवत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत में एक विशेषता है कि वह पूरी दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा है। सर संघचालक मोहन भागवत कार्यक्रम में करीब दो घंटे रुकने के बाद सहारनपुर के पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में भी शिरकत करने पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा भारत : भागवत 
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत में एक विशेषता है कि वह पूरी दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा है। भले ही पंथ ओर सम्प्रदाय अलग अलग हों, लेकिन काम सभी एक ही कर रहे हैं। धर्म सभी को जोड़कर रखता है।

कहा कि धर्म साश्वत है, अगर यह खत्म हुआ तो श्रृष्टि भी खत्म हो जाएगी। इसलिए कुशलतापूर्वक कार्य करें। कभी भी अपने अंदर अंहकार मत लाओ। पवित्रता जरूरी है। भागवत गीता में भारत के जीवन का निचोड़ है। व्यक्ति को  श्रद्धा, दान और त्याग की भावना रखनी होगी। जो भी करो वह उत्तम होना चाहिए।

कहा कि जीवन मे आने वाली परिस्थितियों से भागना नहीं है, इनका मुकाबला करो। यदि भाग गए तो जिंदा होते हुए भी मौत के समान है। प्रकृति के साथ चले, यह धर्म की आवश्यकता है। दुनिया मे ऐसे भी लोग हैं जो दुष्ट हैं, उनसे घबराना नहीं है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। सभी को साथ लेकर चले।

देवबंद में भी बना देंगे श्री कृष्ण मंदिर
वहीं आचार्य कारंजेकर बाबा ने कहा कि हमने देवबंद में श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री से जमीन मांगी है। उन्होंने वहां पर जमीन दिलाने का आश्वासन दिया है अगर जमीन मिलती है तो हम देवबंद में भी श्री कृष्ण मंदिर बना देंगे।

इस महोत्सव के बाद सरसंघचालक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें पांच सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 50 कांस्टेबल, 80 होमगार्ड, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed