फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Siblings are worried about getting their mother admitted

मां को भर्ती कराने के लिए परेशान रहे भाई बहन

Sat, 01 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siblings are worried about getting their mother admitted
सहारनपुर। शहर के माधवनगर में रहने वाले भाई बहन अपनी मां को भर्ती कराने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। करीब आधा घंटे तक महिला बाहर ही फर्श के पास छोटी सी दीवार पर बैठी रही। उनका बेटा और बेटी कहते रहे कि इन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उनसे कह दिया कि बेड तो अभी मिल जाएगा, लेकिन ऑक्सीजन की उपलब्धता देखी जाएगी। इस बात पर भाई बहन की आंख तक भर आईं और बोले कि भैया जल्दी से हमारी मां को भर्ती करा दो। इसके बाद महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर कोविड वार्ड में भिजवाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ठीक नहीं हो रही व्यवस्थाएं
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना ही बुखार और अन्य बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कई मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते हंगामे हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन में कई मरीजों की मौत तक हुईं तो हंगामा और तोड़फोड़ हुई थी। वहीं, रात में भी एक मरीज को भर्ती कराने पहुंचे परिजनों ने ऑक्सीजन नहीं दिए जाने पर हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्वास्थ्य कर्मी और युवक के बीच मारपीट तक हो गई। इससे अफरातफरी मच गई, बाद में एसपी सिटी राजेश कुमार, जनकपुरी थाना प्रभारी अवनीश गौतम सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। युवक को थाने ले आए। हालांकि शनिवार को समझौता होने पर मामला निपट गया और युवक को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed