{"_id":"663156da8b31f737d20ff2a9","slug":"sib-raid-on-stone-crusher-investigation-ongoing-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-122827-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्टोन क्रशर पर एसआईबी का छापा, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्टोन क्रशर पर एसआईबी का छापा, जांच जारी
Wed, 01 May 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने मंगलवार को बेहट क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर पर छापा मारा। जांच देर रात तक जारी रही। जांच के बाद ही कर अपवंचन की स्थिति स्पष्ट होगी।
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि कर अपवंचन की सूचना पर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने बेहट क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर पर छापा मारा। इस स्टोन क्रशर का पंजीकरण वर्ष 2019 में हुआ था। उन्होंने बताया कि करोडों का टर्नओवर होने के बावजूद इस स्टोन क्रशर ने मात्र नौ हजार रुपये का जीएसटी जमा कराया है। एसआईबी के अधिकारियों की टीम अभी स्टोन क्रशर के स्टॉक एवं प्रपत्रों की जांच कर रही है। जांच देर रात तक चलने की संभावना है। यदि स्टोन क्रशर मालिकों द्वारा जीएसटी का अपवंचन कराना पाया गया तो कार्रवाई के साथ ही अर्थदंड भी लगाया जाएगा। सही स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाखा के उपायुक्त पीपी सिंह, सहायक आयुक्त पवन कुमार और पुलिस बल मौजूद रहे।