फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIB raid on shoe shop, goods worth Rs 30 lakh sealed

Saharanpur News: जूतों की दुकान पर एसआईबी का छापा, 30 लाख का माल सील

Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
SIB raid on shoe shop, goods worth Rs 30 lakh sealed
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने शनिवार को नाला पटरी स्थित जूतों की एक दुकान पर छापा मारा। मौके पर व्यापारी द्वारा पूरे प्रपत्र नहीं दिखाए जाने पर टीम ने करीब 30 लाख रुपये का माल सीज कर दिया।
विज्ञापन


राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले राज्यकर विभाग के सचल दल ने जूतों से लदी एक गाडी पकडी थी। जिसके पास पूरे प्रपत्र नहीं थे। इसके आधार पर शनिवार को नाला पटरी स्थित जूतों की एक दुकान पर सर्वे करने के लिए छापा मारा गया। मौके पर व्यापारी संगठनों के कई पदाधिकारियों ने विरोध भी दर्ज कराया। मौके पर व्यापारी द्वारा टीम को पूरे प्रपत्र नहीं दिखाए जाने के चलते करीब 30 लाख रुपये का स्टॉक सीज कर दिया गया है। व्यापारी को सोमवार को माल के प्रपत्र दिखाने को कहा गया गया है। व्यापारी द्वारा कागजात दिखाने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। इस दौरान राज्यकर विभाग के उपायुक्त वीपी सिंह, विवेक उपाध्याय, सहायक आयुक्त रविन्द्रनाथ सिंह, अमित अग्रवाल और अनीता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed