फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIB raid on plywood establishment

Saharanpur News: प्लाइवुड के प्रतिष्ठान पर एसआईबी का छापा

Thu, 05 Jan 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
SIB raid on plywood establishment
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित एक प्लाइवुड व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। टीम के सदस्य सामान और प्रपत्रों के मिलान में जुटे रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित एक प्लाइवुड कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। कर अपवंचन की सूचना पर मारे गए छापे की कार्रवाई में टीम के अधिकारी देर शाम तक प्रतिष्ठान में मिले सामान और उनके प्रपत्रों के मिलान जुटे रहे। देर शाम तक यह कार्रवाई जारी रही। उन्होंने बताया कि छापे की कार्रवाई पूरी होने और प्रपत्रों के सामान से मिलान करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। छापे की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी संगठनों के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाखा के उपायुक्त अवधेश चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त अवधेश कुमार और राज्य कर अधिकारी पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed