{"_id":"5e12291d8ebc3e87ac773265","slug":"shutters-of-four-shops-uprooted-in-one-night-saharanpur-news-mrt462293137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में उखाड़े चार दुकानों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में उखाड़े चार दुकानों के शटर
विज्ञापन
नकुड़ में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। बेखौफ चोरों ने कस्बे में लगातार दूसरे दिन चार दुकानों के शटर उखाड़कर पुलिस रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। चोर इन दुकानों के गल्लों से हजारों रुपयों की नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार की रात्रि बेखौफ चोरों ने कस्बे के टाबर रोड पर स्थित मास्टर सत्यपाल गर्ग की आढ़त, इसी के बराबर स्थित शोभा पेस्टीसाइड, गणेश ट्रेडिंग कंपनी और सुरेश सैटरिंग की दुकानों के शटर उखाड़ दिए। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार चोर सतपाल गर्ग की आढ़त से करीब 25 हजार रुपये की नगदी, शोभा पेस्टीसाइड से करीब 20 हजार रुपये की नगदी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर एवं अन्य कीमती सामान, गणेश ट्रेडिंग कंपनी की दुकान से सात हजार की नगदी, एलसीडी एवं सेटअप बोक्स आदि सामान और सुरेश सैटरिंग की दुकान से करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह करीब चार बजे टहलने निकले कुछ लोगों ने दुकानों के शटर उखड़े देखे तो सूचना दुकान मालिकों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश दुकानों के शटर उखाड़कर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित दुकानदारों ने सुबह को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए पुलिस से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की।
चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष
नकुड़। रविवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाल सुशील सैनी से मिलकर लगातार दो दिन से कस्बे में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। व्यापारियों का कहना था कि बदमाशों ने कस्बे में दो दिन के भीतर पांच दुकानों के शटर उखाड़ कर दुकानों से एक लाख रुपये से अधिक की नगदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया है। इससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर हुई चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाये जाने और सीसीटीवी की फुटेज से बदमाशों की पहचान कर चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर चोरी गये माल की बरामदगी की मांग की है। इस मौके व्यापारी नेता सुधीर मित्तल, मनोज गोयल, राजू जैन, सुरेश नामदेव, नीरज सिंघल, अवनीश गर्ग, राकेश भारद्वाज, बिरम सैनी, रमेश सैनी, मयंक मित्तल आदि रहे।

नकुड़ में कोतवाल सुशील सैनी से मिलकर चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग करते व्यापारी।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन