फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shruti, Anant and Sheetal in 10th and Aryan Kumar did district top in 12th

Saharanpur News: 10वीं में श्रुति, अनंत व शीतल तथा 12वीं में आर्यन कुमार ने किया जिला टॉप

Wed, 26 Apr 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shruti, Anant and Sheetal in 10th and Aryan Kumar did district top in 12th
सहारनपुर। यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। 10वीं में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नवीन नगर की श्रुति, श्री अजीत एसएसवीएम इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर के अनंत सैनी और श्री भारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज रादौर की शीतल देवी ने संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। 12वीं में एसजेएसवीएम इंटर कॉलेज गंगोह के आर्यन कुमार ने जनपद में बाजी मारी।
विज्ञापन

10वीं में श्रुति गुप्ता, अनंत सैनी और शीतल देवी ने एकसमान 95.17 फीसदी अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर श्री अजीत एसएसवीएम इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर के ही हर्ष चौधरी रहे, जिन्होंने 95 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर 94.17 फीसदी अंकों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर की सोमिया जैन रही।
विज्ञापन

इंटर की बात करें तो जिला टॉप करने वाले एसजेएसवीएम इंटर कॉलेज गंगोह के आर्यन कुमार ने 95.40 फीसदी अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सूरज ने 95.20 फीसदी नंबर हासिल किए, जबकि रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज गंगोह के वासुदेव सैनी ने 94.80 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम को लेकर मेधावियों में उत्साह दिखा। सोफिया हिंदी मीडियम हाई स्कूल में शिक्षिकाओं ने छात्राओं का मुंह मीठा कराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 10वीं और 12वीं के टॉप 10 में दो छात्रों के नाम आने पर जश्न का माहौल रहा। यहां विद्यालय की ओर से मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया।
10वीं में खराब प्रदर्शन, 12वीं में स्थिति सुधरी
-बीते वर्ष 10वीं में 24वां और 12वीं में 44वां स्थान रहा था, जबकि इस बार क्रमश: 28वां और 11वां स्थान रहा
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जनपद की स्थिति की बात करें तो एक ओर जहां 10वीं में खराब प्रदर्शन रहा है तो वहीं दूसरी ओर 12वीं में स्थिति सुधरी है। उधर, टॉपर्स की बात करें तो बीते वर्ष की तुलना में इस बार टॉपर्स ने अधिक नंबर हासिल किए हैं।
वर्ष 2022 के परिणाम में 10वीं कक्षा में सहारनपुर प्रदेश में 24वें स्थान पर रहा था, जबकि इस बार 10वीं में 28वां स्थान रहा है। इस बार 10वीं में 38,987 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 36,915 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 33,677 ने सफलता हासिल की है और जनपद का परिणाम 91.23 प्रतिशत रहा है।
12वीं की बात करें तो वर्ष 2022 में सहारनपुर प्रदेश में 44वें स्थान पर रहा था, जबकि इस बार 11वां स्थान प्राप्त किया है। यानी 12वीं में स्थिति सुधरी है। 12वीं में इस बार 35,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 33,094 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 26,940 ने सफलता हासिल की। जनपद का परिणाम 81.40 प्रतिशत रहा है।
उधर, टॉपर्स की बात करें तो 2022 में 12वीं में जनपद टॉप करने वाली श्रुति चौहान ने 88.80 फीसदी अंक हासिल किए थे, जबकि इस बार 12वीं के टॉपर ने 95.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 10वीं की बात करें तो वर्ष 2022 में जिला टॉपर रही नमरा ने 92.33 फीसदी अंक प्राप्त किए थे, जबकि इस बार के तीन टॉपर्स ने 95.17 फीसदी अंक पाए हैं।
12वीं में लड़कों और 10वीं में लड़कियों के नाम रही बाजी
सहारनपुर। बोर्ड परीक्षाओं में बाजी अक्सर लड़कियों के नाम रहती है। लेकिन इस बार लड़कों ने भी दम दिखाया है। एक ओर जहां दसवीं के टॉप 10 में लड़कियां छाईं रही, वहीं दूसरी ओर 12वीं के टॉप 10 में बाजी लड़कों के नाम रही।

दसवीं के टॉप तीन में दो लड़कियां और एक लड़का है। इसके बाद जनपद में दूसरे स्थान पर लड़का और तीसरे स्थान पर लड़की रही है। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर तीनों लड़के रहे हैं, जबकि सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर लड़कियां काबिज हैं। 12वीं की बात करें तो टॉप तीन में तीनों लड़के क्रमश: आर्यन कुमार, सूरज और वासुदेव सैनी हैं। चौथे नंबर पर एक समान अंकों के साथ एक लड़का और एक लड़की रही हैं। पांचवें स्थान पर लड़की, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर लड़के, नौवें, दसवें, 11वें स्थान पर लड़कियां, जबकि 12वें स्थान पर एक लड़का और दो लड़की रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed