बैंडबाजों संग निकाली श्री साईं पालकी
सहारनपुर। पटेलनगर में श्री साईं हरि संकीर्तन परिवार द्वारा बैंडबाजों के साथ बाबा श्री साईं की पालकी निकाली गई। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
बृहस्पतिवार की सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल स्नान से हुआ। आशु सिंधु, राजीव शर्मा, प्रवीन चानना ने दूध, शहद, दही, गंगाजल से साईं बाबा की मूर्ति को स्नान कराया। तत्पश्चात रवि बख्शी व अमित ने भजनों के माध्यम से वातावरण को साईंमय बना दिया। इसके साथ ही पालकी के साथ भजनों पर श्रद्घालुओं ने नृत्य करते हुए चले। पालकी में सबसे आगे युवक ध्वज लेकर चल रहे थे। पालकी पटेलनगर से शुरू होकर सुभाषनगर होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान रमेश चंद्र छबीला, मुरली खन्ना, सतेंद्र आहुजा, विनोद कुमार, रमन चावला, नीरज चानना, अमित सिंधु, नंद किशोर, विजय भाटिया, गौरव भसीन, यशपाल, आशीष दत्ता, किशोर पराशर, प्रदीप, विमल, संजय, राजेश, गोल्डी मौजूद रहे।