फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Ram Katha gives a new look to the lifestyle and soul

जीवन शैली और आत्मा को नया रूप देती है श्रीराम कथा

Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha gives a new look to the lifestyle and soul
श्री राम कथा में राम-सीता विवाह के दौरान मिष्ठान वितरण करते कथा वाचक - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कथा वाचक सुभाष बहुगुणा ने कहा श्रीराम कथा तन-मन को पवित्र कर उज्ज्वल करने के साथ-साथ जीवन शैली और आत्मा को नया रूप देती है। इस अवसर पर राम-सीता विवाह भी संपन्न किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कानून गोयन स्थित होली चौक पर चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास ने कहा कि रामकथा का आनंद तभी है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर, लय, ताल मिलाकर कथा का रसपान करें। प्रेम प्रकट हो जाए तो परमात्मा खुद प्रकट हो जाएंगे। प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। बहुगुणा ने कहा रामकथा का महत्व हमेशा से है और आगे भी रहेगा। यह भगवान की लीला, चरित्र व गुणों की गाथा है। इसके श्रवण और कथन के प्रति हमेशा एक नवीनता का भाव बना रहता है।
विज्ञापन

भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के चरित्र में प्रदर्शित त्याग और तपस्या की बातों को निरंतर श्रवण करते रहने से सुनने वाले के अंदर भी ऐसे ही महान गुणों का समावेश हो जाता है। बाल कलाकारों ने मनमोहक झांकी निकालकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर राम-सीता विवाह का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed