{"_id":"57ec13744f1c1b8167574173","slug":"shravan-kumar-quote-overwhelmed-audience-watching-leela","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण कुमार की लीला देख दर्शक भावविभोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण कुमार की लीला देख दर्शक भावविभोर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
RamLeela
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित रामलीलाओं में श्रवण कुमार लीला का सुंदर मंचन किया गया। दर्शकों ने देर रात्रि तक लीला का आनंद लिया।
श्री राधाकृष्ण मंदिर क्लब की ओर से गांधी पार्क रामलीला में श्रवण कुमार द्वारा माता पिता की सेवा करने का दृश्य खूब सराहा गया। चमेली और गुरू चेले के दृश्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर प्रधान जोगेंद्र कुमार, प्रमोद वत्स, राकेश वत्स, हरीश शर्मा, गुरदीप सिंह, विक्रांत सैनी, लखजीत सिंह, रमेश चंद्र छबीला आदि मौजूद रहे।
श्री कृष्णा राम नाटक क्लब द्वारा जुबली पार्क रामलीला में निदेशक हरीश भटेजा के निर्देशन में श्रवण के अभिनय में कलाकारों ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, राजकुमार नरुला, रम्मी धवन, नवीन मक्कड़, साजन गंगा, नीरज कामरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय कला मंच रामलीला सभा की ओर से गोविंद नगर रामलीला में रावण वरदान, वेदवंती संवाद लीला का भव्य मंचन हुआ। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, संयोजक नरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, पुनीत धीर, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टीटू कॉलोनी रामलीला में रावण नंदी संवाद और रामजन्म लीला का मनोहारी मंचन किया गया। अध्यक्ष सतपाल कालडा, जसबीर मोंघा, अशोक छाबड़ा, राजीव वर्मा, महेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।
सुपर क्लब की ओर से केशव नगर रामलीला में सीता जन्म एवं ताडका वध लीला का मंचन हुआ। वहीं मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कालोनी रामलीला में श्रवण कुमार लीला लीला का मनमोहक मंचन किया गया।