फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shout out to Mr. Balaji Maharaj

गूंजे श्री बालाजी महाराज के जयकारे

Fri, 07 Feb 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shout out to Mr. Balaji Maharaj
ज्वाला नगर में निकली बालाजी कर प्रभात फैरी में जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम के तहत सातवें दिन भी प्रभातफेरी निकाली गई। श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला ज्वाला नगर में इंदु अरोड़ा के आवास से प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया, जो मंगल नगर, बेरीबाग, रणजीत नगर, लिंक रोड होते हुए ज्वाला नगर में रविंद्र काठपाल के आवास पर पहुंची, जहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इससे पूर्व बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किए। प्रभातफेरी में श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब और प्रेतराज सरकार के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चले। इसके साथ ही अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। मार्ग में कई जगहों पर प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक छाबड़ा, श्याम सुंदर अरोड़ा, अशोक शर्मा, हन्नी नरूला, चेतन विज, इंदू अरोड़ा, रविंद्र काठपाल, राजीव आनंद, रीता आनंद, सुभाष भाटिया, पवन बब्बर, अजय सूरी, चिराग कोहली, धर्मपाल, राजेंद्र तोमर, धनंजय शुक्ला, विवेक ओझा, सुभाष सैनी, अनिल सैनी, शिवम सैनी, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शुक्ला, नवीन वालिया, रेखा वालिया, ऊषा, रजनी, पांचाल, पलक आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed