फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shops decorated on Chakrata road, parking became illegal

चकराता रोड पर सज गई दुकानें, बन गई अवैध पार्किंग

Wed, 21 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shops decorated on Chakrata road, parking became illegal
चकराता रोड पर सज गई दुकानें, बन गई अवैध पार्किंग
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा लोगों को दिखाया गया चकराता रोड के चौड़ीकरण का सपना साकार होता नहीं दिख रहा है। नगर निगम ने चौड़ीकरण के लिए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया था। जिसके बाद सड़क काफी चौड़ी दिखने लगी थी। सड़क के दोनों साइड में टाइल्स बिछाई जा रही है। उम्मीद थी कि सड़क के चौड़ा होने से यातायात सुगम होगा। लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी। मगर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि सड़क और फुटपाथ पर फिर से दुकानें सज गई हैं। जगह जगह वाहन पार्किंग भी बन गई हैं। जिसकी वजह से फिर जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई है।
डिवाइडर ने भी कम की सड़क की चौड़ाई
चकराता रोड पर करीब चार साल पहले ही डेढ़ फुट चौड़ा डिवाइडर बनाया गया था। अब फिर निगम डिवाइडर को चौड़ा करा रहा है। जिसकी वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो है।
विज्ञापन

नहीं हटे बिजली के खंभे
निगम ने मार्ग से अतिक्रमण तो हटाया, मगर सड़कों के बीच खड़े बिजली के खंभे नहीं हटाए गए। जो अनेकों स्थानों पर मार्ग में बाधा बने हैं। नगर विधायक संजय गर्ग के पुराने आवास के ठीक सामने सड़क की दूसरी साइड में बिजली के दो खंभे इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले से नहीं हटा अतिक्रमण
निगम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया। मगर पेट्रोल पंप के पास कई दुकानें नाले के ऊपर बनी हैं। नाला निर्माण के दौरान अतिक्रमण को नहीं छेड़ा गया, बल्कि अतिक्रमण को बचाते हुए नाला निर्माण किया गया।
- चकराता रोड का चौड़ीकरण बेहद जरूरी था। जो लोग सड़क पर दोबारा अतिक्रमण कर रहे हैं, उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed