फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shop shutter uprooted, cash and goods stolen

दुकान का शटर उखाड नकदी और सामान चोरी

Mon, 21 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shop shutter uprooted, cash and goods stolen
सरसावा (सहारनपुर)। बेखौफ चोरों ने पुलिस की गश्त को धता बताते हुए खंड विकास कार्यालय के बगल में नकुड़ रोड पर स्थित दुकान का शटर उखाड़कर छह हजार की नकदी सहित हजारों रुपये की बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

नगर में नकुड़ रोड पर खंड विकास कार्यालय के बराबर में राहुल पुत्र नरेश की पान बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। राहुल ने बताया कि जब सोमवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान का शटर एक ओर से उखड़ा हुआ है। अंदर देखा कि चोरों ने दुकान से बड़ी मात्रा में महंगी सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला तथा अन्य सामान चोरी कर लिया है। मौके पर गल्ला भी खुला हुआ मिला, जिसमें रेजगारी सहित करीब छह हजार की नकदी गायब थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को तलाशने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से चोर की शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने सैदपुरा तिराहे से आरोपी सागर पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम झबीरण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर नकदी तथा सामान भी बरामद हो गया है जिसकी दुकानदार को पहचान करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed