{"_id":"6a29bf4bb5f7dbc7710fc392","slug":"shivkumar-murder-case-wifes-mother-and-maternal-uncle-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-177290-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकुमार हत्याकांड : पत्नी की मां और मामा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवकुमार हत्याकांड : पत्नी की मां और मामा गिरफ्तार
विज्ञापन
- रामपुर मनिहारान में हुए शिवकुमार हत्याकांड का मामला
- शिवकुमार और आकांक्षा के प्रेम विवाह से नाराज था मायका पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। कस्बे में हुए शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी विमला और कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है, जो शिवकुमार की पत्नी आकांक्षा की मां और मामा है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
बता दें, कि शामली जिले के गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार (27) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए मंगलवार को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद शिवकुमार अपने ममेरे भाई और आकांक्षा के साथ कार से जा रहा था, तभी रास्ते में आकांक्षा के भाई मंजीत व अन्य आरोपियों ने शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवकुमार और आकांक्षा एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे आकांक्षा के परिजन नाराज थे। पुलिस ने आकांक्षा के भाई आरोपी मंजीत, परमजीत, मां विमला, मौसम, आदित्य, मामा कर्मवीर व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पोस्टमार्टम में आया है कि उसकी मौत एक गोली सिर में लगने से हुई थी जो सिर में ही धंसी रह गई थी।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि विमला और कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विमला ने बताया कि गांव के लोग ताना मारते थे जिससे वे तंग आ चुके थे। उधर, घटना के बाद आकांक्षा को सुरक्षा के बीच उसके ससुराल पक्ष के पास पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्र के आसपास बढ़ाई गई सख्ती
यह घटनाक्रम परीक्षा केंद्र से दूर हुआ है, लेकिन बुधवार को परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। कोई भी बाहरी व्यक्ति केंद्र के आसपास फटकने नहीं दिया। हालांकि यह पुलिस भर्ती परीक्षा की मुस्तैदी के लिए किया गया था, लेकिन इसे मंगलवार को घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
हत्या से पहले हुआ था आरोपियों के साथ झगड़ा
यह भी सामने आया कि शिवकुमार की हत्या से कुछ देर पहले भी उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। पता चला है कि आरोपी मंजीत अपनी बहन आकांक्षा को जबरदस्ती अपने साथ लेकर घर जाना चाहता था। आकांक्षा और उसके पति शिवकुमार ने इसका विरोध किया। वहां पर उनके बीच काफी झड़प हुई, जिसके बाद शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को कार में बिठाकर वहां से चल दिया था। उसी समय आकांक्षा के परिजनों ने कह दिया था कि दोनों बचकर नहीं जा पाओगे और पीछा कर आरोपियों ने शिवकुमार की हत्या कर दी।