{"_id":"579a5b414f1c1bc06121f417","slug":"shivbkti-with-the-passion-of-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का जज्बा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सेवा शिविर में शिव नृत्य करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अंबाला-देहरादून हाइवे और शहर में आस्था और श्रद्धा की धारा बह रही है। मार्ग पर केसरिया रंग में रंगे शिव भक्तों की छटा देखते ही बनती है।
चहुंओर बोल बम, बोल बम... बम-बम भोले... के जयघोष गुंजायमान हो रहे है। इससे पूरा शहर शिवमय हो गया है। भोले भगवान शिव का गुणगान करते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
कांवड़ मार्ग केसरिया रंग से रंग गया है। कांवड़िए बोल बम, बम बम के जयघोष के साथ गर्मी और बरसात को नजरअंदाज कर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
कांवड़ शिविरों और मार्ग पर भगवान शंकर पार्वती के भक्ति गीतों और भजनों की धूम मच रही है। कांवड़िए डीजे की थाप पर नाचते गाते निकल रहे हैं। जिसे देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर शहरवासी भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
आज दोपहर दो बजे के बाद रद हो जाएंगे पास
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन को शुक्रवार से पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से जारी वाहन पास को शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद निरस्त माना जाएगा।
कांवड़ में भोलों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसएसपी ने जारी किए गए सभी वाहन के पास को निरस्त करने का आदेश दिए हैं। एसएसपी प्रदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद सभी पास निरस्त माने जाएंगे।
कांवड़ रूट पर पूरी तरह वाहनों पर रोक रहेगी। बृहस्पतिवार को अचानक कांवड़ियों की संख्या कई गुना बढ़ने से पुलिस ज्यादा चौकन्ना हो गई है। यही कारण है कि अब वाहन पास को निरस्त कर उन रूट पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।