फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shikshamitra Dies While on Duty at Chief Minister's Public Rally

Saharanpur News: मुख्यमंत्री की जनसभा में ड्यूटी पर शिक्षामित्र की मौत

Wed, 15 Apr 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra Dies While on Duty at Chief Minister's Public Rally
छुटमलपुर/नागल(सहारनपुर)। मुख्यमंत्री की जनसभा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षामित्र सुभरी मेहराब निवासी धूम सिंह (52) की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन


धूम सिंह काफी समय से सहारनपुर के मोहल्ला काजीपुरा में रह रहे थे। धूम सिंह सुभरी मेहराब स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही बीएलओ का दायित्व भी निभा रहे थे। उन्हें प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल पर ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके लिए वह सुबह अपने निवास स्थान काजीपुरा से निकले थे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़े, साथी कर्मचारी आनन फानन में उन्हें एंबुलेंस की मदद से फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई मानी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। धूम सिंह के दो बड़ी बेटियां और एक बेटा है। सभी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed