फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sheikhul Hind Played a Pivotal Role in the Nation's Independence; Former MLA's Statement Is Condemnable: Ulema

मुल्क की आजादी में शेखुल हिंद का अहम किरदार, पूर्व विधायक का बयान निंदनीय : उलमा

Wed, 15 Apr 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sheikhul Hind Played a Pivotal Role in the Nation's Independence; Former MLA's Statement Is Condemnable: Ulema
देवबंद। दारुल उलूम के प्रथम छात्र और महान स्वतंत्रता सेनानी शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी के नाम से सहारनपुर में स्थित मेडिकल काॅलेज का नाम बदलने की पूर्व विधायक मनोज चौधरी की सिफारिश करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मौलाना महमूद हसन देवबंदी के नवासे और शेखुल हिंद अकादमी ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी रियाज महमूद के विरोध जताने के बाद अब उलमा ने भी पूर्व विधायक मनोज चौधरी के बयान पर असहमति जताते हुए इसकी निंदा की है। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि पूर्व विधायक को जानकारी होने चाहिए कि शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी वो शख्सियत हैं, जिन्होंने इस मुल्क को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ तहरीक-ए-रेशमी रुमाल आंदोलन चलाया और अंग्रेजों को इस मुल्क को छोड़ने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

शेखुल हिंद का नाम हटाकर किसी और के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा जाना हमें किसी कीमत पर मंजूर नहीं होगा। मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने बहुत ही सोच समझकर मेडिकल कॉलेज का नाम पर शेखुल हिंद के नाम पर रखा था। पूर्व विधायक मनोज चौधरी की समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। इसलिए उनके द्वारा इस तरह की सिफारिश करना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि इससे मुसलमानों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दिल से करते हैं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान : मनोज चौधरी
पूर्व विधायक मनोज चौधरी का कहना है कि सहारनपुर में गुर्जर समाज का एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें उन्होंने सम्राट मिहिर भोज के नाम से मेडिकल कॉलेज या अन्य संस्थान खोलने की बात की थी। वह देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों का दिल से बेहद सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed