फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sheikhpura railway overbridge will soon be dedicated to the people

लोगों के लिए जल्द समर्पित होगा शेखपुरा रेलवे ओवरब्रिज

Thu, 23 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sheikhpura railway overbridge will soon be dedicated to the people
सहारनपुर। नागल-सहारनपुर मार्ग पर गांव शेखपुरा में सहारनपुर-टपरी-मेरठ रेलवे लाइन पर बनाया जा रहा ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। सेतु निगम ने पुल के दोनों ओर का कार्य पूरा कर लिया है। अब विभाग रेलवे ट्रैक के ऊपर स्टील का स्ट्रेचर बनवा कर रखेगा। इसके बाद पुल पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा। ओवरब्रिज के निर्माण से शेखपुरा में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने सहारनपुर-नागल मार्ग पर गांव शेखपुरा में सहारनपुर-टपरी- मेरठ रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज की मंजूरी दी थी। उप्र सेतु निगम को इस ओवरब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। बीते एक साल से सेतु निगम इस ओवरब्रिज के निर्माण में जुटा है। सिंचाई विभाग के हस्तक्षेप के कारण बीच में निर्माण कार्य रुक गया था। मगर दो माह पहले सिंचाई विभाग ने अपनी रजबहे की जमीन को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी थी। जिसके बाद ओवरब्रिज निर्माण की बाधा दूर हो गई थी। इसके बाद सेतु निगम ने दोनों ओर पुल का निर्माण और संपर्क मार्ग का निर्माण कराया। दोनों रेलवे ट्रैक के ऊपर रखने के लिए स्टील का स्ट्रेचर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सेतु निगम के एई विजय सिंह ने बताया कि इस ओवरब्रिज पर सेतु निगम का कार्य करीब पूरा हो गया है। ट्रैक के ऊपर पुल निर्माण रेलवे विभाग कराएगा। जिसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

28 करोड़ में 542.40 मीटर लंबा बनेगा पुल
सहारनपुर। शासन ने इस पुल के निर्माण के लिए 28.84 करोड़ रुपये जारी किए थे। नागल मार्ग से लेकर शेखपुरा गांव तक यह ओवरब्रिज 542.40 मीटर लंबा बनना है।
जाम से मिलेगी मुक्ति
सहारनपुर। इस ओवरब्रिज के बनने से सहारनपुर-नागल मार्ग पर गांव शेखपुरा में लगने वाले जाम से राहगीरों को मुक्ति मिलेगी। बाद में इस ओवरब्रिज को सहारनपुर बाईपास हाईवे से जोड़ा जाएगा। जिससे वाहन टपरी-रुड़की रेलवे लाइन के फाटक से पहले ही इस ओवरब्रिज से होकर बाईपास हाइवे पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपुरा गांव में बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण का अधिकांश काम सेतु निगम ने पूरा कर लिया है। अब केवल ट्रैक के ऊपर रेलवे को अपना स्ट्रेचर रखना है, जिसकी तैयारी जारी है। इसके बाद ओवरब्रिज शुरू करा दिया जाएगा। - सतेंद्र सिंह, परियोजना मैनेजर, उप्र सेतु निगम सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed