फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sheikhpura episode of Saharanpur: Another miscreant arrested, 44 identified so far, miscreants go underground

सहारनपुर का शेखपुरा प्रकरण : एक और उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 44 की हुई पहचान, दबिश के डर से हुए अंडरग्राउंड

Wed, 09 Oct 2024 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 11:32 PM IST
सार

इस मामले में अब तक 14 उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने 20 को नामजद किया है। अब तक 44 उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। 

विज्ञापन
Sheikhpura episode of Saharanpur: Another miscreant arrested, 44 identified so far, miscreants go underground
पुलिस पर पथराव करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा प्रकरण में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर एक और उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक पुलिस 44 उपद्रवियों की पहचान कर चुकी है। बाकी उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश जारी है। पुलिस का दावा है कि फरार उपद्रवियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

छह अक्तूबर को शेखपुरा गांव में यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को सौंपा था। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा सहारनपुर-देवबंद मार्ग स्थित शेखपुरा पुलिस चौकी पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने लाठियां भांजकर वापस कर दिया। भीड़ ने कुछ दूर चलने के बाद पुलिस पर पथराव कर दिया था। अगले दिन डीएम और एसएसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। अब गांव में शांति है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बुधवार को देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने टीम के साथ शेखपुरा क्षेत्र में दबिश दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी सद्दाम पुत्र जहूर निवासी मुबारकपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अब तक 14 उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने 20 को नामजद किया है। अब तक 44 उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी होगी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed