{"_id":"619144cf79630818a76171c8","slug":"shehnais-resonated-on-devotthan-ekadashi-saharanpur-news-mrt564821820","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी पर खूब गूंजी शहनाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी पर खूब गूंजी शहनाइयां
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल के बाद हालात सामान्य होने पर देवोत्थान एकादशी पर जिले भर में खूब शहनाइयां गूंजी। इसके साथ ही सहालग शुरू हो गया। रविवार को 150 से शादी समारोह आयोजित हुए। इससे कारोबार में भी उछाल आया और करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
दरअसल, देवोत्थान एकादशी पर शादियों का बड़ा शुभ मुहूर्त होता है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से शादियों के कार्यक्रम बेहद सूक्ष्म होने के साथ ही रद्द भी हुए थे। होटल व बैंक्वेट हॉल की बजाए लोगों ने घरों में या आसपास पार्कों में कार्यक्रम कर शादियां संपन्न कराई थी, लेकिन इस बार हालात ठीक होने पर देवोत्थान एकादशी पर जनपद भर के बैंक्वेट, होटल, धर्मशालाएं बुक रही हैं।
इसके तहत 150 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे है। कई शादियां दिन में तो कई रात में संपन्न हुई हैं। बाराती बैंडबाजों के साथ सड़कों पर नृत्य करते हुए नजर आए और काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
मुस्तैद रही यातायात पुलिस, 20 प्रतिशत बड़ी वाहनों की संख्या
शाम के समय दिल्ली रोड पर अधिक बैंक्वेट हॉल, रिसोर्ट व होटल होने की वजह से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने मुस्तैदी के साथ व्यवस्था सुचारु कराई। वहीं, टोल प्लाजा के कर्मचारियों के मुताबिक वाहनों की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
काफी समय बाद आया कारोबार में उछाल
सराफा कारोबारी शेखर कर्णवाल का कहना है कि बीते दो वर्षों के बाद इस बार सोने-चांदी का कारोबार अच्छा रहा है। होटल स्वामी चिराग सिंह का कहना कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है। उम्मीद है अगले चार माह में व्यापार ओर बढ़ेगा। ऑटो मोबाइल व्यापारी निपुण जैन ने बताया कि दीपावली के बाद शादियों की वजह से कारोबार 40 प्रतिशत तक बढ़ा है। बैंड व डीजे संचालक अब्दुल गफ्फार ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा 40 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है। आगे भी चार माह तक उनके पास कई बुकिंग है। कैटर्स रविंद्र व फूल व्यापारी शहजाद ने बताया कि व्यापार और बढ़ने की उम्मीद है। सभी तरह के व्यापारियों के मुताबिक 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
एक नजर में कारोबार
होटल व कैटरिंग 15 करोड़
ज्वैलर्स करीब 10 करोड़
ऑटोमोबाइल आठ से 10 करोड़
बैंडबाजा, डीजे, फूल, इलेक्ट्रोनिक 05 करोड़
लोगों में रहा भारी उत्साह, बांटी खुशियां
कोरोना संक्रमण की बंदिश हटने के बाद वर-वधू पक्ष के लोग उत्साहित दिखे। जीपीओ रोड स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह में वर-वधू पक्ष के लोग बेहद खुुश नजर आए। लखनऊ निवासी पलवल साहू ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ सहारनपुर में बुआ के यहां शादी में आए हैं। कोरोना की बंदिश हटने के बाद सभी रिश्तेदार एक साथ समारोह में शामिल हुए और खुशियां बांटी। साहू और ब्रिजेश ने बताया कि धूमधाम से शादी समारोह आयोजित किया और सभी मेहमानों को बुलाया।
25 से अधिक शुभ मुहूर्त
ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता व ज्योतिषाचार्य आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के साथ ही सहालग शुरू हो गया। रविवार को 150 से अधिक शादियां हुई हैं। 20 फरवरी तक 25 से अधिक शुभ मुहूर्त हैं। इसके साथ ही देवोत्थान एकादशी पर बड़ी संख्या में लोगों ने हरिद्वार व ऋषिकेश पहुंचकर भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण की पूजा कर मां गंगा नदी में स्नान किया।