{"_id":"64876557e73f524fa204a677","slug":"shamlis-team-beat-saharanpur-by-five-wickets-in-cricket-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-4103-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: क्रिकेट में शामली की टीम ने सहारनपुर को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: क्रिकेट में शामली की टीम ने सहारनपुर को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
सहारनपुर में ज्ञानकलश स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट टनामेंट में खेलते खिलाड़ी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर ज्ञानकलश स्कूल के मैदान पर आयोजित अंडर-19 अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को शामली और सहारनपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शामली ने सहारनपुर को पांच विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर की टीम ने सात विकेट गंवाकर 214 रन का विशाल स्कोर बनाया। इनमें अक्षित ने 48, दीपक राणा ने 41, शाहनवाज मलिक ने 34 और मोहम्मद अमान ने 28 रन बनाए। शामली के लिए आर्यन ने दो तथा आवेश तरुण और देवेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने को मैदान पर उतरी शामली की टीम ने पांच विकेट गंवाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार शामली ने मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।
शामली की ओर से बिलाल खान ने 51, विहान ने 35, हिमांशु ने 31 और अभिषेक ने 21 रन का योगदान दिया। सहारनपुर के लिए अभिषेक ने दो तथा सार्थक, लक्ष्य व आशीष ने एक-एक विकेट लिया। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, वरिष्ठ चयनकर्ता रंजीत यादव, प्रणब दास, शाहिद सैफी, शिशिर मेहरोत्रा, साजिद उमर, सैयद मशकूर, राजीव गोयल टप्पू, विनय कुमार, सचिन, अर्जुन, रविश आदि मौजूद रहे।