{"_id":"648765b2c9201fda050f9f6c","slug":"shamlis-team-beat-saharanpur-by-five-wickets-in-cricket-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4109-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वाहन के नीचे दबकर बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वाहन के नीचे दबकर बस चालक की मौत
Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
गांव पठेड में दुर्घटना स्थल पर जुटी भीड़
चिलकाना। बस का शीशा तोड़कर भाग रहे टाटा मैजिक वाहन का पीछा कर उसके चालक को रोकने का प्रयास में बस चालक के ऊपर टाटा मैजिक पलट गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।
हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ। पठेड बस स्टैंड पर एक बस सवारियों को बैठा रही थी। तभी चिलकाना की ओर से कबाड़ से भरा एक टाटा मैजिक वाहन आया और बस के साइड वाले शीशे को तोड़ता हुआ निकल गया। पास में ही खड़े बस चालक सतीश कुमार (50) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी अघ्याना थाना नकुड़ ने टाटा मैजिक चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने स्पीड और तेज कर ली। बस चालक उसे रोकने के प्रयास में टाटा मैजिक की खिड़की पर लटक गया। कुछ दूर चल कर टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके नीचे बस चालक दब गया।
मौके पर मौजूद भीड़ ने टाटा मैजिक वाहन को सीधा कर बस चालक को उसके नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। टाटा मैजिक वाहन का चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।