फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shamli: Police Remain on Alert Ahead of Friday Prayers, Security Tightened in Sensitive Areas

शामली: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस, प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 11 Sep 2026 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Sep 2026 02:16 PM IST
सार

सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के बाद शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस व पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन
Shamli: Police Remain on Alert Ahead of Friday Prayers, Security Tightened in Sensitive Areas
शामिली में मस्जिदों पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद से जुड़े प्रकरण के बाद शुक्रवार को शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। प्रमुख मस्जिदों और नमाज स्थलों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन


प्रमुख मस्जिदों के आसपास तैनाती
शहर की जामा मस्जिद, फव्वारा चौक और दिल्ली रोड वाली मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद और थानाभवन में भी पुलिस को अलर्ट रखा गया। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: गन्ने के खेतों में बढ़े गुलदार, बदला व्यवहार बना खतरा; चार साल में 40 इंसानों को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी
पुलिस इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली पोस्ट और संदेशों की भी निगरानी कर रही है। भ्रामक या माहौल खराब करने वाली सामग्री सामने आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed