फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakti Sadan, a shelter for women in distress, has opened in the metropolitan city.

Saharanpur News: महानगर में शुरू हुआ शक्ति सदन, ठहर सकेंगी संकटग्रस्त महिलाएं

Wed, 31 Dec 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shakti Sadan, a shelter for women in distress, has opened in the metropolitan city.
सहारनपुर। निराश्रित और पीड़ित महिलाओं को आश्रय देने के लिए शक्ति सदन शुरू हो चुका है। प्रोबेशन विभाग शक्ति सदन को संचालित कर रहा है। इससे पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं होगा। शक्ति सदन में एक साथ 50 महिलाएं निवास कर सकती है।
विज्ञापन

सरकार ने निराश्रित महिलाओं के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए प्रदेश के 10 जनपदों में शक्ति सदन बनाने का फैसला किया था। इसमें सहारनपुर को भी शामिल किया गया था। इसके तहत जिला प्रोबेशन विभाग ने चंद्र नगर में शक्ति सदन शुरू किया है। यहां पर 18 वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को आश्रय मिलेगा। इन महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र आदि की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही यहां निवास करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन आदि का व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। इससे ये महिलाएं शक्ति सदन से निकलकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

संकटग्रस्त महिलाएं तब तक शक्ति सदन में रह सकती है, जब तक उनके परिजन उन्हें सम्मानपूर्वक नहीं ले जाते या उनके लिए आवास, भोजन आदि की अन्यत्र व्यवस्था नहीं हो जाती। विभाग की ओर से बिल्डिंग का चयन कर लिया गया है। साथ ही स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही बिल्डिंग में फर्नीचर आदि की भी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि शक्ति सदन का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed