फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shaharanpur: The linter of the house fell in the rain, the old woman was buried under the debris

Shaharanpur: बारिश में भरभराकर गिरा मकान का लिंटर, मलबे में दबकर वृद्धा गंभीर

Wed, 26 Jul 2023 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jul 2023 02:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भारी बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। यहां बारिश के कारण एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई।

विज्ञापन
Shaharanpur: The linter of the house fell in the rain, the old woman was buried under the debris
saharanpur news - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर भारी बारिश के दौरान बीती रात मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव रामखेड़ी में एक मकान के बरामदे का लिंटर भरभरा कर धराशाई हो गया। मलबे के नीचे दबने से (70) वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। लिंटर गिरने का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव में तालाब के पास तेजपाल कश्यप का मकान है। मंगलवार की रात 3 बजे भारी बारिश के बीच अचानक उसके पक्के मकान के बरामदे का लिंटर धराशाई हो गया। मलबे के नीचे दबने से बरामदे में सो रही तेजपाल की मां विद्यावती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


वृद्धा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे दबने से गृहस्थी का सामान भी बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed