फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shagun married with one rupee in dowry

सहारनपुर: दहेज में शगुन का एक रुपया लेकर की शादी

Sun, 12 Feb 2023 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:03 AM IST
विज्ञापन
Shagun married with one rupee in dowry
कुराली में जयमाला के बाद राधा और अशोक
रामपुर मनिहारान। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कुराली में आई बरात में दूल्हे ने दहेज के तीन लाख 51 हजार रुपये लौटा कर केवल एक रुपये व नारियल लेकर शादी कर अनूठी मिसाल पेश की है। दूल्हे के इस फैसले की हर किसी ने सराहना की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुराली निवासी रामकुमार पुत्र नरपत सिंह की बेटी राधा की बरात हरियाणा के गांव कटलाहेरी से शुक्रवार को गांव कुराली में आई थी। शादी के दौरान टीका प्रथा के लिए जब दुल्हन पक्ष तीन लाख 51 हजार रुपये की थाली लेकर दूल्हे अशोक पुत्र मित्रपाल राणा के पास पहुंचा तो दूल्हे ने थाली में से सिर्फ एक रुपया शगुन के तौर पर स्वीकार करते हुए सारी राशि सम्मान से लौटा दी। दूल्हे अशोक ने दहेज को एक सामाजिक बुराई बताते हुए बड़ी विनम्रता के साथ दुल्हन पक्ष को दहेज की रकम व सामान वापस लौटा दिया। इसके साथ ही दहेज में मात्र नारियल व एक रुपया लेकर समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed