फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shadow of the corona at the wedding ceremony

शादियों के महा मुहूर्त पर कोरोना का साया

Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shadow of the corona at the wedding ceremony
सहारनपुर। इस बार अक्षय तृतीय पर 14 मई से लेकर 18 जुलाई तक शादियों का महा मुहूर्त है। इस बीच शादियों के 31 दिन के साए हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से बड़ी संख्या में शादियां लोग निरस्त कर तिथियां आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, इस वजह से हर तरह के कारोबार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। अक्षय तृतीय अपने आप में महा मुहूर्त है। इस बार 14 जुुुलाई को अक्षय तृतीय पड़ रही है। ज्योतिषाचार्य आचार्य रोहित वशिष्ठ और स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने बताया कि सनातम धर्म तीन महा मुहूर्त में माघ शुक्ल पंचमी पर मनाई जाने वाली वसंत पंचमी, कार्तिक शुक्ल एकादशी होने वाली तुलसी पूजा यानी देव उठनी एकादशी और वैशाख शुक्ल तृतीय यानि अक्षय तृृतीय पर बिना पंडितों से पूछे शुभ कार्य संपन्न कराया जा सकता है, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर शादियों को लोगों ने फिलहाल स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

इन तिथियो पर महा मुहूर्त, फिर चार माह का ब्रेक
सहारनपुर। बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज और आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30, 31 मई शुभ तिथियां है। इनके अलावा चार, पांच, छह, 18, 19, 20, 21, 24, 26, 27, 28, 30 जून व एक, दो, तीन, चार, छह, 17 और 18 जुलाई तक 31 दिन के शुुुभ दिन शादियों के लिए हैं। 20 जुलाई से चातुर्मास शुरू जाएगा। इसलिए अगले चार महीनों तक के लिए शादियों का मुहूर्त नहीं है। फिर नवंबर में ही शादियों की कुछ तिथियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति हो सामान्य तो करें समारोह
सहारनपुर। कुछ लोग ऐसे हैं, जो घरों पर 10 से 15 लोगों की मौजूदगी में शादियां संपन्न कर रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने शादियों को फिलहाल स्थगित कर दिया है। जाफरनवाज निवासी ऋषभ शर्मा ने बताया कि उनकी शादी 24 मई को होनी थी, लेकिन संक्रमण की वजह से मेहमान नहीं आएंगे, जिसको फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पूजा इन्कलेव निवासी आलोक तनेजा ने भी अपनी बेटी की शादी को कोरोना संक्रमण की वजह टाल दिया है, जिसको वह स्थिति सामान्य होने पर संपन्न करेंगे। ताकि मेहमानों को बुलाया जा सके।

हर तरह के कारोबार पर पड़ा असर
सहारनपुर। शादियां स्थगित होने की वजह से होटल, कपड़ा, सोने-चांदी, डीजे, फूल, कैटरिंग सहित अनेक प्रकार के कारोबार पर असर पड़ा है। जीपीओ रोड स्थित एक होटल के स्वामी चिराग सिंह व रेलवे रोड के होटल स्वामी राकेश गंभीर ने बताया कि पहले इन दिनों एडवांस बुकिंग हो गई थी, लेकिन 80 प्रतिशत विवाह समारोह स्थगित हो गए हैं। सराफा कारोबारी शेखर कर्णवाल ने बताया कि अक्षय तृृतीय पर लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते थे, लेकिन इस बार बाजार ठंडा है। शादियों स्थगित होने की वजह से काम नहीं है। कपड़ा कारोबारी दानिश व रविंद्र चड्ढा ने बताया कि कपड़े का कारोबार बहुत कम है। फूल कारोबारी अनस सिद्दीकी व डीजे कारोबारी मनीष का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू और संक्रमण की वजह से काम न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed