फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shabbirpur state government made riot: Mayawati

शब्बीरपुर में प्रदेश सरकार ने कराया दंगा : मायावती

Wed, 24 May 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 24 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shabbirpur state government made riot: Mayawati
सभा को संबोधित करती बसपा सुप्रीमो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  जातीय हिंसा के बाद मंगलवार को शब्बीरपुर गांव में पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ही यहां दंगा कराया है। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने पक्षपात किया।
विज्ञापन


पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया। भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ गया है। योगी सरकार दलितों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। भाजपा सरकार नफरत फैलाना बंद करे, नहीं तो दलित ही नहीं, अपर कास्ट के लोग भी भाजपा से नफरत करने लगेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान मायावती ने पार्टी फंड से पीड़ितों को मुआवजे देने की घोषणा की। इससे पहले शब्बीरपुर  जाते समय दिल्ली से सहारनपुर तक  मायावती का रास्ते में मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित जगह जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मायावती  ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि  केंद्र और प्रदेश सरकार दलितों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही हैं। बीजेपी ने अतिपिछड़ों से वोट तो ले लिया, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाया।

सहारनपुर में मायावती ने कहा कि अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा लगाकर कार्यक्रम करना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। लेकिन पांच मई को महाराणा प्रताप जयंती पर बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाली जा रही थी।


प्रशासन दोनों को ही कार्यक्रम की अनुमति दे देता तो कोई मामला ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि कुछ छोटे दलों ने और नेताओं ने आकर मामले को भड़काने का काम किया। वह यहां मामला भड़काने नहीं बल्कि शांत करने के लिए आई हैं। यहां के दलित, राजपूत एवं अन्य जाति के लोगों को गांव में ही रहना है। इसलिए सभी मिलजुल कर रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed