फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sewer line will be spread over six hundred wards

स्मार्ट सिटी के छह वार्डों में सौ करोड़ से डलेगी सीवर लाइन

Mon, 18 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sewer line will be spread over six hundred wards
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी की बैठक लेते नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के छह वार्डों में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डाली जाएगी। जिससे तीन हजार घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही 14 किलोमीटर की पुरानी सीवर लाइन की मरम्मत होगी। महापौर संजीव वालिया ने बताया कि सीवर लाइन डालने का शुभारंभ 20 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे खेमका सदन से होगा।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि वार्ड संख्या 55 के चंद्रनगर, वार्ड संख्या 16 के नवीन नगर, वार्ड संख्या 48 के आवास विकास, वार्ड संख्या 37 के गिल कॉलोनी, वार्ड संख्या 50 के हकीकत नगर और वार्ड संख्या 34 के इलाही पुरा में नई सीवर लाइन डाली जानी है। सीवर लाइन की कुल लंबाई 59 किमी होगी। जबकि 14 किलोमीटर लंबी पुरानी सीवर लाइन की पुनर्स्थापना का कार्य होगा। इसके अलावा 2.14 किलोमीटर सीवर लाइन की सफाई कराई जानी है। पांच बायोडाइजेस्टर लगाने के अलावा एक डारेक्ट इन लाइन पंपिंग सिस्टम भी एसटीपी पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन हजार नए सीवर कनेक्शन निगम की ओर से उपभोक्ताओं को नि:शुल्क दिए जाएंगे। इससे सात एमएलडी सीवर निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में काम करने को बड़ी कंपनियां ने दिखाई रूचि
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की निविदा से पहले कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। देश की कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए, जिसे लेकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी गदगद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की यातायात, पथ प्रकाश, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा समेत अनेक कार्य इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संचालित होंगे। सेंटर के संचालन के लिए कंपनी का चयन निविदा प्रक्रिया के तहत किया जाना है। निविदा से पहले नगर निगम ने सर्किट हाउस में कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विप्रो, टाटा, एलएनटी, डेल, सिस्को, एनईसी व शाहपुरजी सहित 50 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सेंटर के संचालन को लेकर कंपनियों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए। कंपनी के प्रतिनिधियों को शर्तों से अवगत कराया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अगले दो माह में निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद नौ माह के भीतर सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि यदि वह सहारनपुर स्मार्ट सिटी के साथ कार्य करते हैं तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। डायरेक्टर सुशील पुंडीर ने कहा कि एक वर्ष के भीतर हर हाल में कमांड कंट्रोल सेंटर को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, स्मार्ट सिटी डायरेक्टर सुशील पुंडीर, नोडल ऑफिसर आलोक श्रीवास्तव, जीएम जलकल अमरनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed