फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven patients died of corona, 1431 newly infected

कोरोना से सात मरीजों की मौत, 1431 नए संक्रमित मिले

Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Seven patients died of corona, 1431 newly infected
सहारनपुर। कोरोना से सात और मरीजों की मौत हो गई। इनके साथ ही कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 333 हो गई है। रविवार को 1431 नए संक्रमित मिले। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनके साथ ही जिले में अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या 26120 हो गई है। उधर, रविवार को 927 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 7703 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे से रविवार की शाम चार बजे तक कोरोना ने सात और मरीजों की जान ले ली। सभी सात मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई। उधर, रविवार को रिकार्ड 1431 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सबसे अधिक 139 मरीज गंगोह के हैं। जिनमें 69 मरीज खास गंगोह, 26 मरीज कानूनगोयान, 15 मरीज अलीपुरा, 11 मरीज मुबारिकपुर, दस मरीज खडलाना हैं। इनके अलावा सुंदरपुर के 27, रणदेवा के 23, नकुड़ के 22, हीराहेड़ी के 20, शारदानगर के 16, नानौता के 13, अब्दुल्लापुर और पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी के 12-12, पीएचसी मुजफ्फराबाद और बेरीबाग के 11-11 फिरोजाबाद और मिर्जापुर के दस-दस, पेपर मिल रोड, कलसिया, रणखंडी और जनपद की अन्य सीएचसी व पीएचसी के नौ-नौ, उमाही कलां और तिवड़ा जुनारदार के आठ-आठ, पुवांरका, मल्हीपुर रोड, भैसराऊ, सहजवी, चकवाली के छह-छह, सलेमपुर, जिला अस्पताल परिसर, इशाकपुर चेंची, चको, दुर्गापुरी, ऑफिसर कॉलोनी, सलूनी, घ्याना, नंदपुर, न्यू बाग कॉलोनी, हसनपुर भलस्वा के पांच-पांच, बंदरजु्ड्डा, रानी बाजार, हकीकतनगर, पुलिस लाइन, खाताखेड़ी, जाटवनगर, अंबोली, सीड़की, पुंडैन, नन्हेड़ा गुर्जर, रेलवे कॉलोनी, शिव विहार, हकीकतनगर के पांच-पांच, टिकरौल, जिला जेल, सुन्हेटी खड़खड़ी, ज्ञानविहार, माधोनगर,कृष्ण नगर, कल्लरपुर, कलाहेड़ी, उमरी कलां, रूपड़ी, लेबर कॉलोनी, शेखपुरा, कमल कॉलोनी, उनाली, पुष्पांजलि विहार, जनकपुरी, उत्तरकाशी, नंदवाटिका, बेहट रोड, किशनपुरा, रसूलपुर, राजविहार कॉलोनी, भायला, पंत नगर, फंदपुरी, जेजे पुरम, बांदूखेड़ी, मिशन कंपाउंड आदि जगहों के तीन-तीन मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed