{"_id":"678ea6304a3e2fbf400ef07c","slug":"seven-kilometer-walk-to-overbridge-saharanpur-news-c-29-1-smrt1032-138204-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ओवरब्रिज के लिए सात किमी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ओवरब्रिज के लिए सात किमी पदयात्रा
विज्ञापन
मंसूरपुर में ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकालते ग्रामीण। स्रोतः संवाद
- फोटो : paragwal
मंसूरपुर। दिल्ली-दून हाईवे स्थित शाहपुर मार्ग पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए त्यागी भूमिहार महासभा ने सात किमी तक पदयात्रा की। जगह-जगह यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
संगठन ने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए जरूरत हुई तो आंदोलन किया जाएगा। तहसीलदार खतौली को मांगपत्र सौंपा गया। ।
सोमवार को त्यागी भूमिहार महासभा के बैनर तले ग्रामीण राखी पुलिस चौकी पर एकत्र हुए। यहां से मंसूरपुर तक की पैदल यात्रा निकाली।
ग्रामीणों का कहना था कि नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड पर ओवर ब्रिज बनना बहुत जरूरी है। यहां से काफी किसान गन्ना लेकर शुगर मिल में जाते हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। रात के समय हाईवे पार करने में लोगों को परेशानी होती है। शाहपुर मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। समस्या का समाधान कराने की मांग रखी। इसके अलावा किसानों ने दूसरे राज्यों के बराबर गन्ना मूल्य घोषित करने, मंसूरपुर- शाहपुर मार्ग के मरम्मत करने की मांग भी की। मांगपत्र तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता को सौंपा गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी, उमेश त्यागी, दिलशाद, ईश्वर त्यागी, नीरज प्रधान, शाहनगर, अमित त्यागी, कल्याण गुरुजी आदि उपस्थित रहे।

मंसूरपुर में ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकालते ग्रामीण। स्रोतः संवाद- फोटो : paragwal
विज्ञापन