फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven health centers in the urban area will be rejuvenated

शहरी क्षेत्र के सात स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प

Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seven health centers in the urban area will be rejuvenated
शहरी क्षेत्र के सात स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के गोद लिए गए नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प नगर निगम कराएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मगर 17 केंद्रों में से मात्र सात का कायाकल्प होगा। शेष दस केंद्र इसलिए छोड़ दिए गए हैं, क्योंकि वह किराए के भवनों में चल रहे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश सरकार ने अपने नेताओं और जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने को कहा था। शहर में महापौर से लेकर पार्टी के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, पार्षदों और पूर्व पार्षदों आदि ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया है। कायाकल्प में नगर निगम उक्त केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं देगा, जैसे शुद्ध पेयजल, पंखे आदि, मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए बेंच, परिसर में टाइल्स, साफ-सफाई आदि। इसके अलावा यदि भवन जर्जर हैं तो उनकी मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन केंद्रों का हुआ चयन
शासन ने नगर क्षेत्रों में स्थित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं देने के आदेश दिए हैं। मगर नगर निगम नगरीय स्वास्थ्य केंद्र लेबर कॉलोनी, गढ़ी मलूक, खाताखेड़ी, हलालपुर, कमेला कॉलोनी, नेहरू मार्केट, लक्ष्मणपुरी का ही कायाकल्प कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर नहीं होगा काम
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज, शंकरपुरी, न्यू गोपालनगर, माहीपुरा, आजाद कॉलोनी, रामानंदी, अमन विहार, अशोक विहार, न्यू आवास विकास, हिम्मत नगर में काम नहीं होगा।

नगर निगम शहरी क्षेत्र के सात सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प करने जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। कुछ केंद्र किराए के भवनों में चल रहे हैं, उन पर अभी विचार किया जा रहा है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed