फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Setu Corporation filled the pits of the contact road in Sheikhpura

शेखपुरा में सेतु निगम ने भरवाए संपर्क मार्ग के गड्ढे

Tue, 14 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Setu Corporation filled the pits of the contact road in Sheikhpura
शेखपुरा में सड़क के गड़ढो को भरते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टपरी-नागल मार्ग पर शेखपुरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के बराबर में संपर्क मार्ग की बदहाली दूर कर दी गई। सेतु निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों की टीम लगाकर मार्ग के गड्ढ़े भरवा दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में पेज चार पर इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया। संपर्क मार्ग में गड्ढों की वजह से आवागमन बाधित होता था। वैसे भी सहारनपुर से टपरी, नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ जाने आने के लिए यह मुख्य मार्ग है, जिस कारण यहां वाहनों की भी अधिकता रहती है। संपर्क मार्ग में गहरे गड्ढ़े हो गए थे और बरसात के कारण उनमें पानी भरता रहता था। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चूंकि मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, इसलिए संपर्क को भी ठीक करके देना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी बनती है। इस बारे में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक सतेंद्र सिंह से बात की गई तो, उन्होंने सोमवार सुबह ही कर्मचारियों की टीम को संपर्क मार्ग ठीक कराने में लगा दिया। जेसीबी से मिट्टी भराव करके संपर्क मार्ग को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है।

शेखपुरा में सड़क के गड़ढो को भरते कर्मचारी

शेखपुरा में सड़क के गड़ढो को भरते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed