फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Servant committed suicide by hanging himself at businessman's house

Saharanpur News: कारोबारी के घर नौकर ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Servant committed suicide by hanging himself at businessman's house
सहारनपुर। अंबाला रोड पर कारोबारी के घर उसके नौकर ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। नौकर मूलरूप से गोंडा का रहने वाला था। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर कारोबारी अनुज अग्रवाल का मकान है और उनकी मोरगंज में किरयाना की दुकान है। पुलिस के मुताबिक उनके यहां जनपद गोंडा निवासी राजू उर्फ रामेश्वर प्रसाद (30) नौकरी करता था। राजू कारोबारी के मकान में निचले हिस्से में अकेला रहता था। तीन दिन पहले ही वह गोंडा से परिवार से मिलकर लौटा था।
विज्ञापन

मंगलवार को राजू रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे उस पर लटक गया। व्यापारी के परिजनों ने राजू को फंदे पर लटका देखा और थाना कुतुबशेर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने रवि के परिजनों को भी जानकारी दी। देर शाम उसके परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच में सामने आया कि रवि ने घरेलू कलह में आत्महत्या की है। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed