फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sent back 11 vehicles bringing bad sugarcane, 44 sugarcane betting closed

सहारनपुर: खराब गन्ना लाने वाले 11 वाहनों को वापस भेजा, 44 का गन्ना सट्टा किया बंद

Tue, 14 Feb 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sent back 11 vehicles bringing bad sugarcane, 44 sugarcane betting closed
सरसावा। सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने खराब गुणवत्ता का गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाते हुए 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा बुग्गियों को वापस भेज दिया। सैकड़ों किसानों को नोटिस जारी करते हुए 44 किसानों के गन्ना सट्टे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने बार-बार चेतावनी देने के बावजूद खराब गन्ना ला रहे किसानों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया की काफी समय से मिल प्रबंधन चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों से अपील कर रहा था कि वे साफ सुथरा गन्ना लाएं। जिससे गन्ने की रिकवरी बढ़े तथा चीनी का उत्पादन अधिक हो। अंतत: जिसका लाभ गन्ना उत्पादक किसानों को ही मिलना है परंतु सहकारी चीनी मिल प्रबंधन की अपील को दरकिनार कर किसान लगातार खराब गुणवत्ता का गन्ना ला रहे थे। इसके विरुद्ध आज सहकारी चीनी मिल गेट पर स्थित बोगी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली तौल कांटे पर 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बुग्गियों को वापस लौटा दिया गया। इनमें खराब गुणवत्ता का गन्ना भरा हुआ था, जिसे अगोला पत्ती आदि के साथ लाया गया था।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव ने बताया कि खराब गन्ना आपूर्ति के चलते अब तक 1711 किसानों को नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि 44 किसानों का गन्ना सट्टा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रधान प्रबंधक ने क्षेत्रीय किसानों से अपील की कि वे निर्देशों का पालन करें तथा साफ-सुथरा गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करें अन्यथा ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed