फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeking support assuring you to stand together in sorrow and happiness

दुख सुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिला मांग रहे समर्थन

Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seeking support assuring you to stand together in sorrow and happiness
देवेंद्र निम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/नागल। विधानसभा की चुनावी जंग में सभी प्रत्याशी अपने-अपने राजनीतिक दल की नीतियों का बखान कर जनता के दुख-सुख में खड़े रहने का भरोसा दिलाकर समर्थन जुटा रहे हैं। जनपद की रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम जहां अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिना रहे हैं, वहीं बसपा के रविंद्र मोल्हू अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों, कांग्रेस के ओमपाल सिंह और सपा-रालोद गठबंधन के विवेककांत अपनी पार्टी की नीतियों को लेकर चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन

जनता ने मेरा काम देखा है: रविंद्र कुमार मोल्हू
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: बसपा ने हमेशा सर्व समाज के भाईचारे की बात की है और मैं दो बार विधानसभा से बसपा विधायक रहा हूं। जनता ने मेरा काम देखा है। अपने कामों को लेकर मैं जनता के बीच में हूं।
विज्ञापन

सवाल: अबकी बार आप का चुनावी एजेंडा क्या है?
जवाब: मैं किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर कराऊंगा। बसपा सरकार ने गन्ने के भाव में 132 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। समाज में भाईचारा स्थापित करूंगा। विधानसभा में विकास कराना मेरा एजेंडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: पहले भी आप दो बार विधायक रहे हैं क्षेत्र में आपने क्या काम कराएं?
जवाब: मैंने विधानसभा के प्रत्येक गांव में सीसी रोड का निर्माण कराने के साथ ही दर्जनभर बिजलीघरों की स्थापना कराई। प्रत्येक गांव में बरात घर, पंचायत घर का निर्माण कराया एवं भाईचारे की राजनीति की।
सवाल: आप युवाओं के उत्थान के लिए क्या करेंगे?
जवाब: विधायक बनने के बाद सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र में कोई जगह चिह्नित कर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: सबसे बड़ी समस्या किसान के गन्ने के भुगतान की है। शुगर मिल ने पिछले वर्ष का भी गन्ने का भुगतान नहीं किया है।
35 वर्ष से कर रहा हूं जनता की सेवा : ओमपाल सिंह
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: मैं पिछले 35 वर्ष से पार्टी में रहकर जनता की सेवा कर रहा हूं। हर वक्त जनता के दुख सुख में खड़ा रहता हूं। मैं भेद भाव वाली नीति से काम नहीं करता।
सवाल: आप का चुनाव में क्या एजेंडा है?
जवाब: अपने क्षेत्र को विकास के मायनों में मुख्यधारा से जोड़ना चाहता हूं। क्षेत्र में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं उनके लिए रोजगार के अवसर देने का काम किया जाएगा।
सवाल: क्षेत्र की समस्याएं क्या हैं?
जवाब: क्षेत्र में मूल समस्या गांवों और नागल कसबे में पानी की निकासी की है। कस्बे के मेन बाजार में दुकानों में पानी भर जाता है। इसे दूर कराने के साथ ही बिजली, पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
सवाल: यदि आप विधायक बनते हैं तो क्षेत्र में प्राथमिकता से क्या काम करेंगे?
जवाब: मैं क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं के लिए स्टेडियम बनवाने का काम करूंगा।
पांच साल जनता के सुख दुख में रहा भागीदार : देवेंद्र निम
सवाल : जनता आपको दोबारा वोट क्यों दें?
जवाब : पांच वर्ष जनता के बीच रह कर उनके दुख सुख में भागीदार रहा। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जनता को सुरक्षा एवं सम्मान मिला। किसान को बिजली उपलब्ध हुई। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनाव में हूं।
सवाल : आपका 5 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड क्या है आप खुद को किस तरह आंकते हैं?
जवाब : अपनी विधानसभा में 8 करोड़ की लागत से साढ़ोली गांव में राजकीय महाविद्यालय, भगवानपुर हिंडन नदी पर 14 करोड़ की लागत से सेतु, रामपुर मनिहारान में आठ करोड़ से पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा पशु चिकित्सालय, नागल एवं रामपुर मनिहारान अस्पतालों में एक करोड़ 35 लाख से ऑक्सीजन प्लांट, 175 गांवों में सीसी रोड का निर्माण कराया।
सवाल : आप युवा नेता हैं यदि दोबारा विधायक बने तो युवाओं के लिए क्या करेंगे?
जवाब : युवाओं के लिए गांव चंदेना या उमरी कला में मिनी स्टेडियम की स्थापना कराई जाएगी।
सवाल : दोबारा किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हो?
जवाब : विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास और क्षेत्र में भाईचारा कायम कर किसानों की समस्या को प्रमुखता से निपटाया जाएगा
सवाल : कस्बे में 1990 में एक भाजपा विधायक ने चेतना पार्क का निर्माण शुरू कराया था, जो अधर में लटक गया था। आज चेतना पार्क बदतर हालत में है।
जवाब : आज तक किसी ने यह बात उन्हें नहीं बताई है। विधायक बनने के बाद चेतना पार्क का सुंदरीकरण कराने का काम कराया जाएगा।
पिता और मां ने की क्षेत्र की सेवा : विवेककांत
सवाल : जनता आपको वोट क्यों दे ?
जवाब : मेरे पिता लोकसभा से सांसद रहे हैं। माता रामपुर मनिहारान नगर पंचायत अध्यक्ष हैं, जिससे मैं जनता के साथ विकास कार्यों की वजह से सीधे जुड़ा हूं।
सवाल : आप का चुनाव में एजेंडा क्या है जिसे आप जनता के बीच लेकर जा रहे हैं?
जवाब : हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चला हूं और बिना किसी भेदभाव की राजनीति करता हूं। जीत के बाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, साथ ही हिंदू मुस्लिम भाईचारा कायम रहेगा।
सवाल : आप युवा हैं विधायक बने तो युवाओं के लिए क्या करना चाहोगे?
जवाब : क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, इसलिए उनके लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम की स्थापना कराई जाएगी।

सवाल : विधानसभा क्षेत्र में मुख्य समस्याएं क्या हैं?
जवाब : किसान को सही समय पर उसके गन्ने का भुगतान शुगर मिल नहीं देता है। जल निकासी न होना भी बड़ी समस्या है।
सवाल : किसानों के सामने बड़ी समस्या क्या है?
जवाब : फसलों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। गन्ने का भुगतान गत वर्ष का भी नहीं हुआ है। किसानों का जीवन स्तर उठाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

रविंद्र कुमार मोल्हू

रविंद्र कुमार मोल्हू- फोटो : SAHARANPUR

ओमपाल सिंह

ओमपाल सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विवेक कांत

विवेक कांत- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed