फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeking facilities for this area is the voter Awareness

 सुविधाओं के लिए तरसते इस क्षेत्र के मतदाता है जागरूक

Fri, 12 Apr 2019 11:23 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Fri, 12 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Seeking facilities for this area is the voter Awareness
सहारनपुर में मतदान करने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बेहट विधानसभा का घाड़ क्षेत्र। सुविधाओं का अभाव और ग्रामीण परिवेश में रहती हैं तमाम समस्याएं। बेशक शहरी लोगों को ज्यादा जागरूक कहा जाता है, लेकिन प्रथम चरण के मतदान में घाड़ क्षेत्र के लोगों ने साबित कर दिया है कि अपने अधिकारों के प्रति वह शहरी लोगों से ज्यादा जागरूक हैं।
विज्ञापन


यहां की महिलाओं ने साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। तभी तो बेहट क्षेत्र में पुरुषों से ज्यादा मतदान महिलाओं का हुआ है। बेहट विधानसभा सीट पर  पुरुषों ने 73.67 प्रतिशत मतदान किया, जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 73.90 रहा। उन्होंने मतदान में 0.23 फीसदी के अंतर से पुरुष मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया, जबकि जिले की अन्य विधानसभा सीटों पर पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिला मतदाताओं से ज्यादा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, घाड़ क्षेत्र को जनपद का पिछड़ा इलाका माना जाता है। वहां सुविधाओं का अभाव रहता है। खासकर पानी की समस्या विकराल है। बरसात के दिनों में नदियां उफान पर आती हैं, तो बाढ़ झेलनी पड़ती है। इसके अलावा भी समस्याओं से जूझते हैं यहां के लोग। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों से यही अपील की जाती है कि वह अपने अधिकारों की प्राप्ति और राष्ट्रहित में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए मतदान में बेहट क्षेत्र के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि वह शहरी लोगों से ज्यादा जागरूक हैं। क्योंकि सहारनपुर लोकसभा सीट के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान इसी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। बेहट विधानसभा सीट पर 353285 मतदाता हैं। इनमें से पुरुष वोटर 186787 और महिला मतदाताओं की संख्या 166492 हैं।  


मतदान में वहां के 260647 वोटरों ने मतदान किया। इनमें से 137614 पुरुष और 123032 महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं ने पुरुषों से 0.23 फीसदी अधिक मतदान करके रिकार्ड कायम कर दिया है। हालांकि जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की तुलना की जाए, तो कैराना लोकसभा सीट में शामिल नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 74.86 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें पुरुषों का मतदान 75.00 प्रतिशत और महिलाओं का मतदान 74.70 रहा है। 
---------------------
मतदान प्रतिशत विधानसभा वार
विधानसभा क्षेत्र --------पुरुष------महिलाएं ------ कुल मतदान प्रतिशत  
बेहट--------------------73.67-------73.90 ------- 73.78
सहारनपुर नगर--------68.47-------63.88 -------- 66.31
सहारनपुर देहात--------72.70-------71.64 -------- 72.21
देवबंद-------------------69.78-------68.85 ------- 69.35
रामपुर मनिहारान-------73.91-------73.11 ------- 73.54
नकुड़---------------------75.00-------74.70 ------- 74.86
गंगोह---------------------69.97-------69.20-------- 69.60
योग-----------------------71.79------70.53 -------- 71.20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed