फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seed purification protects sugarcane from many diseases

गन्ने को कई लाइलाज रोगों से बचाता है बीज शोधन

Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seed purification protects sugarcane from many diseases
सहारनपुर। गन्ने को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए गन्ना विभाग से लेकर कृषि वैज्ञानिक तक बुवाई से पहले बीज शोधन करने पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि बीज जनित रोग गन्ने के उत्पादन पर 20 से 25 प्रतिशत तक असर डालते हैं। बीज शोधन कर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ने की कई बीमारियां बीज जनित होती हैं। रेडरॉट, बिल्ट, ग्राशी शूट आदि बीमारियां गन्ने की उत्पादकता पर विपरीत असर डालती हैं। इन बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए बीज शोधन जरूरी है। इसके लिए किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि सिर्फ बीज शोधन करके ही किसान गन्ने का कई लाइलाज बीमारियों से बचाव कर सकता है। बीज शोधन के लिए दो ग्राम कार्बेंडिजियम और एक ग्राम थायामिथाक्सम का प्रति लीटर पानी में मिलाकर घोल बना लेना चाहिए। इस घोल में गन्ने के बीज को कम से कम दो घंटे तक तक डुबाकर रखना चाहिए। इसके अलावा एमएचएटी (मॉस्चर हॉट एयर ट्रीटमेंट) मशीन में 54 डिग्री सेल्सियस तापमान पर उपचारित कराना भी फायदेमंद रहता है। जनपद की छह चीनी मिलों में नौ एचएमएटी प्लांट क्रियाशील हैं।
विज्ञापन

बुवाई से पहले भूमि शोधन भी जरूरी
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि गन्ने का बढ़िया उत्पादन लेने के लिए बीज के साथ ही भूमि शोधन करना भी जरूरी है। इसके लिए मेटाराइजियम, सूडोमोनाज और ट्राइकोडर्मा जैसे जैव नियंत्रकों को गोबर की पकी हुई खाद में मिलाकर बुवाई से पहले खेत में डालना चाहिए। इसे डालते समय खेत में नमी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में एमएचएटी प्लांट
मिल प्लांट
देवबंद 02
गांगनौली 02
शेरमऊ 02
गागलहेड़ी 01
नानौता 01
सरसावा 01
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed