{"_id":"5873e77a4f1c1be165ba911b","slug":"see-dirt-in-chc-cmo-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में गंदगी देख भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में गंदगी देख भड़के सीएमओ
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों को दिशा निर्देश देते सीएमओ डाॅ. सोढ़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीएमओ डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आचार संहिता संपन्न होने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर कराने का आश्वासन दिया है।
सीएमओ दोपहर करीब एक बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, महिला और पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थियेटर के अलावा करोड़ों रुपये की लागत से बने नए महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। नई बिल्डिंग के सामने फैली गंदगी पर नाराजगी प्रकट करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा से शीघ्र सफाई कराकर फूल पौधे लगाने को निर्देशित किया। डा. वीके मिश्रा ने सीएमओ से अस्पताल में गाइनोलॉजिस्ट, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा एक फार्मेसिस्ट को तैनात करने की मांग की।
आचार संहिता हटने के बाद चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही सीएमओ ने जल्द ही महिला अस्पताल को चालू करने का भी आश्वासन दिया। अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था कराने तथा सफाई व्यवस्था पर सीएमओ ने विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में बेतरतीब खड़े वाहनों को देख उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से नई बिल्डिंग के सामने खाली पड़ी जगह पर साइकिल स्टैंड बनवाने तथा सफाई के लिए नगरपालिका से कूड़ेदान की व्यवस्था कराने को भी निर्देशित किया। उधर, सीएमओ के निरीक्षण तक कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। उनके जाने के बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।