{"_id":"62b9f5d02c070d09780fe301","slug":"security-strategy-ready-drone-cameras-will-also-be-monitored-saharanpur-news-mrt594556915","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की व्यूह रचना तैयार, ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की व्यूह रचना तैयार, ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की व्यूह रचना तैयार कर ली है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही 10 से अधिक ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारियां अंतिम रूप में है।
आगामी 14 जुलाई को श्रावण मास शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। कोरोना की वजह से दो साल कांवड़ यात्रा नहीं निकल पाई। ऐसे में इस बार दस लाख से अधिक शिवभक्तों का सहारनपुर से होकर गुजरने का अनुमान है। 26 जुलाई को शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक होगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अंबाला रोड पर सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर पुलिस चौकी से लेकर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में काली नदी पुलिस चौकी तक कांवड़ यात्रा मार्ग है। इस पूरे मार्ग पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके लिए बाहर से भी अतिरिक्त फोर्स मंगवाया जाएगा। वर्तमान में आरएएफ की तीन और पीएसी की भी तीन कंपनियां जनपद में है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
बैरिकेडिंग लगाकर गलियां होगी बंद, रूट भी होगा डायवर्ट
महानगर में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली गलियों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया जाएगा। इन गलियों में रहने वाले लोगों को दिक्कत न हो, इसको देखते हुए दूसरे मार्गों का प्रयोग किया जाएगा, जिसको लेकर यातायात पुलिस प्लान बना रही है। वहीं, कांवड़ यात्रा शुरू होने से दो दिन पूर्व रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। कांवड़ यात्रा मार्ग की तरफ छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आने पर रोक रहेगी। इन वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा और उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने हरियाणा और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्दे नजर दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों से वार्ता हो गई है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
सभी व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त
कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की तैयारी में प्रशासन भी जुट गया है। कांवड़ यात्रा में पुलिस के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा।