{"_id":"61a71648f5cd4d0edd00898c","slug":"security-arrangements-will-be-strict-regarding-shah-and-yogi-saharanpur-news-mrt567041478","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह और योगी को लेकर सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह और योगी को लेकर सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम स्थल में आने वाले वीआईपी स्थल का
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम रूप में पहुंच गई है। पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद गृहमंत्री व मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जमीन से लेकर आसमान तक ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। मंगलवार को भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। कार्यक्रम 312 बीघा भूमि पर होगा।
मंगलवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव शमीम अहमद, मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए, किसी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि मैदान की साफ सफाई कराने के साथ ही समतल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप हेलिपैड और स्विस कॉटेज बनाया जाए। कार्यक्रम स्थल पर धूल से बचाव को छिड़काव के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंच का निर्माण भी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस सहित चिकित्सकों और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आश्वस्त किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा दी जाएंगी। कार्यक्रम स्थल के पास वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, विद्युत निगम, शिक्षा विभाग सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
तीन हेलिपैड किए गए तैयार, इतनी फोर्स रहेगी तैनात, मंच तैयार
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा में नौ एसपी, 20 सीओ, 65 निरीक्षक, 330 सब इंस्पेक्टर, 50 हेडकांस्टेबल, 1550 कांस्टेबल, 258 अंडर ट्रेनिंग कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी को लगाया जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए 15 उपनिरीक्षक 76 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कराए जा रहे तीन हेलिपैड और मंच बनाने का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने डाला डेरा
कार्यक्रम को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सहारनपुर में डेेरा डाले हुए हैं। प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल कार्यक्रम स्थल का दौरा कर चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इनके अलावा पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा में जुटे हैं। इनके अलावा कई शीर्ष नेता सहारनपुर पहुंच गए हैं। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी सहारनपुर में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

पुवांरका मे शांकभरी देवी वश्विविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम स्थल का मंच तैयार करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR