फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security arrangements should be tight on Chhath festival: ADG

छठ महापर्व पर चाक-चौबंद रहे सुरक्षा व्यवस्था : एडीजी

Tue, 05 Nov 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements should be tight on Chhath festival: ADG
सहारनपुर। मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी छठ महापर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे।
विज्ञापन


एडीजी डीके ठाकुर सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि आगामी महापर्व को देखते हुए पुलिस हर तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार रहे। घाटों पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया जाए। साथ ही घाटों पर गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए। लोग छठ पर्व के मद्देनजर घाटों पर पटाखे चलाते हैं, इसलिए घाटों पर अग्निशमन की व्यवस्था की जाए। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखें। खुफिया विभाग भी सक्रिय रहे। साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की मॉनिटरिंग की जाए, जिससे किसी तरह की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न हों। गंगा स्नान को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा समेत सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। वहीं देर शाम उन्होंने पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed