{"_id":"663bb9bc13cb44939c0aa32e","slug":"security-arrangements-remained-tight-at-the-counting-site-adg-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-123317-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था : एडीजी
Wed, 08 May 2024 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्राइम बैठक लेते एडीजी मेरठ जोन ठीके ठाकुर।
सहारनपुर। मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर बुधवार की देर शाम सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे। किसी भी तरह खामी न बरती जाए।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि सेंट्रल वेयर हाउस का अधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहे। मतगणना वाले दिन सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया जाए। कोई भी संदिग्ध मतगणना स्थल के आसपास दिखाई दे तो उससे पूछताछ की जाए और पहचान कर ही छोड़ा जाए। आगामी त्योहारों को लेकर भी पुलिस सतर्क रहे। मामलों को लंबित नहीं रहने दे। निर्धारित समय में इनका निस्तारण कराएं। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें। महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण कराएं। यह भी देखा जाए कि कोई महिला किसी को झूठा तो नहीं फंसा रही। निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस दौरान डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा सहित सीओ मौजूद रहे।