{"_id":"5df3d6a08ebc3e87952b244c","slug":"sector-saharanpur-news-mrt4586015142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनाए गए चार सुपर जोन, 11 जोन, 27 सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनाए गए चार सुपर जोन, 11 जोन, 27 सेक्टर
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने पूर्व में स्थापित सेक्टर स्कीम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। जनपद में चार सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसकी नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक शेरी को बनाया गया है। बीती देर रात से मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने जनपद में जोनल एवं सेक्टर व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था नवंबर में भी लागू की गई थी। इस व्यवस्था के तहत जनपद को चार सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें पूर्व में तैनात किए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने इस व्यवस्था के 15 दिसंबर तक लागू रखने के निर्देश दिए।
बीती रात से देर शाम तक बंद रहा इंटरनेट
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए जनपद में बृहस्पतिवार देर रात से इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम तक भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
24 घंटे कार्य करेगा कंट्रोल रूम
जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध की आशंका एवं जनपद में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम बनाया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शेरी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे कार्य करेगा। इसका दूरभाष नंबर 0132-2723971 है। कंट्रोल रूम में रात दिन कर्मचारी तैनात रहेंगे।