फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Second merit released for admission in graduation, admission from today

स्नातक में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट जारी, दाखिले आज से

Mon, 12 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Second merit released for admission in graduation, admission from today
स्नातक में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट जारी, दाखिले आज से
विज्ञापन

सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने दूसरी वरीयता (मेरिट लिस्ट) सूची देर शाम जारी कर दी, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। महाविद्यालयों में सूची सोमवार को चस्पा की जाएगी, जिसके साथ ही महाविद्यालय दाखिले भी सोमवार 12 सितंबर से ही शुरू करेंगे।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने पहली वरीयता सूची पांच सितंबर को जारी की थी, जिसके तहत छह, सात और आठ सितंबर को दाखिले हुए। इन तीन दिन में जेवी जैन कॉलेज में बीए में 127, बीएससी में 66, बीकॉम में 79 दाखिले हुए, जबकि स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित बीएससी पीसीएम में एक, बीएससी कंप्यूटर साइंस में आठ, बीएससी होम साइंस में एक और बीकॉम में 10 दाखिले हुए थे। पहली वरीयता सूची के बाद जैन कॉलेज में बीए में 199, बीएससी में 34 और बीकॉम में 81 सीटें शेष रह गई हैं।
विज्ञापन

महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में बीए में 182, बीएससी बायो में 132 और बीएससी गणित में 133 दाखिले हुए थे। जबकि मुन्नालाल गर्ल्स कॉलेज में भी 720 सीटों में से करीब 200 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दूसरी वरीयता सूची विश्वविद्यालय रविवार की देर शाम जारी की। इसके लिए कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य और अन्य अधिकारी रविवार के अवकाश के बावजूद सूची जारी कराने में जुटे रहे। वरीयता सूची संबंधित महाविद्यालयों को ई मेल के जरिए भेजने के साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। महाविद्यालय उक्त सूची को डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेकर अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। सूची में आने वाले अभ्यर्थी 12, 13 और 14 सितंबर को दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने दूसरी वरीयता सूची रविवार को जारी कर दी गई है। दाखिले का कार्यक्रम पहले से जारी है। दूसरी वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थी अपने महाविद्यालयों में 12, 13 और 14 सितंबर को दाखिला ले सकेंगे। - वीरेंद्र कुमार मौर्य, कुलसचिव, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed