फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Season of diseases, machine malfunction in pathology lab

बीमारियों का मौसम, पैथोलॉजी लैब में मशीन खराब

Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Season of diseases, machine malfunction in pathology lab
सहारनपुर। बीमारियों का मौसम चल रहा है। तमाम तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त होने की बजाय बदहाल हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब की थायराइड जांच की मशीन बीते तीन माह से खराब चल रही है, जिसकी वजह से मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थायराइड ऐसी बीमारी है, जिसके मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन दो से तीन मरीज ऐसे आते हैं, जिनमें थायराइड के लक्षण होते हैं। इन मरीजों को जांच की सलाह दी जाती है, मगर जब यह जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब पहुंचते हैं तो मशीन खराब बताकर लौटा दिया जाता है। इसके बाद उन्हें बाहर निजी लैब पर जाकर जांच करानी पड़ती है। लैब में और भी एक अन्य जांच की मशीन खराब बताई जा रही है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि मशीन तीन माह से खराब है। मशीन को स्थापित करने वाली कंपनी दूसरी थी, मगर मशीन को ठीक करने का जिम्मा लखनऊ स्तर से ही एक अन्य कंपनी को दिया गया था। मशीन में एक पुर्जा खराब है, जो अमेरिका से आना है। पुर्जा नहीं मिलने की वजह से मशीन ठीक नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पूरे मंडल में एक ही मशीन
थायराइड जांच के लिए जिला अस्पताल की लैब में स्थापित मशीन अमेरिकी कंपनी की है, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि पूरे मंडल में थायराइड जांच की केवल एक ही मशीन चिकित्सा विभाग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित कंपनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। दो दिन पहले भी इंजीनियर मशीन को देखने पहुंचे थे। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि पुर्जा अमेरिका से आ गया है, जो जल्द ही मशीन में फिट कर मशीन को चालू किया जाएगा।
- डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed