फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Searching environment for Rhino rhinoceros Habitat

राइनो (गैंडा) हेबीटेट के लिए तलाशा जा रहा अनुकूल माहौल

Fri, 30 Aug 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Searching environment for Rhino rhinoceros Habitat
मुजफ्फरनगर के हैदरपुर स्थित झील - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के हैदरपुर झील को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित करने की प्लानिंग के साथ ही राइनो (गैंडा) हेबीटेट को लेकर भी सर्वे चल रहा है। यह सर्वे वन विभाग और डब्लूडब्लूएफ की टीम द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मुजफ्फरनगर की हैदरपुर झील के अलावा हरिद्वार के झिलमिल ताल के बीच की भौगोलिक स्थिति देखी जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक शिवालिक वन क्षेत्र में गैंडा नहीं है, लेकिन यहां के मौसम और अन्य संभावनाओं को देखते हुए गैंडा हेबीटेट को लेकर विचार चल रहा है। कई दिन से डब्लूडब्लूएफ की टीम मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरिद्वार का दौरा कर चुकी है। सहारनपुर परिक्षेत्र के वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि मुजफ्फरनगर में हैदरपुर झील को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। क्योंकि वहां पर विभिन्न प्रजातियों के हजारों पक्षी विचरण करते हैं। इसके अलावा राइनो (गैंडा) के हेबीटेट को लेकर भी सर्वे हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह ही मंडलायुक्त संजय कुमार के साथ डब्लूडब्लूएफ की टीम ने सर्वे किया। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने भी राइनो हेबीटेट को लेकर गंभीरता से सर्वे कराने को कहा है। वन संरक्षक ने बताया कि हैदरपुर झील के साथ ही हरिद्वार के निकट झिलमिल ताल को लेकर भी टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। हैदरपुर झील से झिलमिल ताल तक देखा जा रहा है कि यहां मौसम कैसा रहता है, गैंडा के विचरण के लिए उपयुक्त दलदली और नमी वाली जमीन का क्षेत्र कितना है तथा गैंडे के चारे के लिए घास की क्या स्थिति है। वन संरक्षक ने बताया कि अभी सर्वे चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने पर भविष्य में तय होगा कि यहां गैंडा हेबीटेट विकसित हो सकता है या नहीं।
विज्ञापन

एक महीना चलेगा जानवरों की गणना को सर्वे
वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि डब्लूडब्लूएफ की पांच सदस्यीय टीम और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से जंगली जानवरों की गणना के लिए भी सर्वे कर रहे हैं। यह सर्वे एक सितंबर से पूरे माह चलेगा। इसके लिए एक दिन पहले ही मोहंड गेस्ट हाउस पर ट्रेनिंग कैंप भी लगाया गया, जिसमें डब्लूडब्लूएफ से एके सिंह, बोपन्ना, देवव्रत शर्मा सहित रेंज अधिकारी और अन्य स्टाफ शामिल हुआ। उन्होंने बताया कि करीब 40 सेंसर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। जैसे ही कोई जानवर कैमरे के सामने से गुजरेगा, तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा।

मंडलायुक्त संजय कुमार और वन संरक्षक वीके जैन ने सर्वे टीम के साथ देखा क्षेत्र

मंडलायुक्त संजय कुमार और वन संरक्षक वीके जैन ने सर्वे टीम के साथ देखा क्षेत्र- फोटो : SAHARANPUR

वन विभाग के मोहंड गेस्ट हाउस में ट्रेनिंग कैंप में मौजूद वन संरक्षक और रेंज अधिकारी

वन विभाग के मोहंड गेस्ट हाउस में ट्रेनिंग कैंप में मौजूद वन संरक्षक और रेंज अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed